
तोशाम में 2200 रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, इंतकाल दर्ज करने और कॉपी देने के मांगे थे 4200 रुपए
हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भिवानी जिले के तोशाम तहसील में तैनात पटवारी कृष्ण को 2200 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता की जमीन का इंतकाल दर्ज करने और उसकी कॉपी उपलब्ध करवाने की एवज में 4200 रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 2000 रुपए आरोपी पहले ही ले चुका था, जबकि शेष 2200 रुपये लेते हुए उसे एसीबी की टीम ने काबू किया है।
शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि तोशाम तहसील में तैनात पटवारी कृष्ण उसकी जमीन का इंतकाल दर्ज करने और उसकी कॉपी उपलब्ध करवाने के बदले 4200 रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के अनुसार आरोपी पटवारी 2000 रुपए पहले ही रिश्वत के रूप में ले चुका था। शिकायत के आधार पर एसवी एवं एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी कृष्ण को शिकायतकर्ता से शेष 2200 रुपए की रिश्वत लेते द्वारा रंगे हाथों गिराफ्तार कर लिया है। #Bhiwani #tosham #pragyanews #charkhidadri #एसीबी #पटवारी #रिश्वत #भ्रष्टाचार #रंगेहाथ