
सिहावल में होटल एवं स्वीट्स प्रतिष्ठानों की खाद्य सुरक्षा जांच, खराब सामग्री कराई गई नष्ट,
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण को लेकर संचालकों को दिए सख्त निर्देश,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा होटल, स्वीट्स एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सिहावल एवं बहरी क्षेत्र में स्थित विभिन्न होटल एवं स्वीट्स प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई, सुरक्षित भंडारण और सामग्री की वैधता की जांच की गई।
कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश तथा उपखण्ड अधिकारी सिहावल राकेश शुक्ला एवं डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी खाद्य आपूर्ति अधिकारी स्वर्णा दीवान के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश लोधी एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी संदीप तिवारी के संयुक्त दल ने कार्रवाई की।
जांच दल ने शारदा होटल, राजस्थान होटल, केशरवानी होटल, राजेश होटल अमिलिया-सिहावल तथा राजस्थान स्वीट्स बहरी का निरीक्षण किया। इस दौरान लड्डू, ड्राई फ्रूट लड्डू एवं मावा सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर खराब एवं आउटडेटेड खाद्य सामग्री पाए जाने पर उसे नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान संचालकों की जिम्मेदारी है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
लगातार जारी रहेगी जांच,
प्रशासन ने कहा है कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और जांच की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
@highlight बीरबल न्यूज तलाश न्यूज सीधी रामबिहारी पाण्डेय PRO Sidhi Collector Office Sidhi #highlightseveryone #NewsUpdate #viralnews #breakingnewstoday