
प्रीलिम्स परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना!
सारण में 29 जुलाई 2026 को बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक पद की प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक) संपन्न कराई जाएगी। कुल 9,288 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्टिंग करनी होगी। 10:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। ई-प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य है।
सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमैट्रिक सत्यापन, फोटोग्राफी, CCTV कैमरे और जैमर की व्यवस्था रहेगी। मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट डिवाइस, चिट-पर्ची सहित किसी भी प्रतिबंधित सामग्री के साथ प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
किसी भी जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष (सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक) का नंबर: 06152-242444
#Saran #Chhapra #Bihar #Exam2026 #HomeGuard #AdhinayakAnudeshak #BiharPolice #CompetitiveExam #KaawKaawNews
Chapra, Saran | Jul 28, 2026