नए धान उपार्जन केंद्र से किसानों को मिली नजदीक में धान विक्रय की सुविधा...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में कोरबा जिले में शुरू किए गए आठ नए धान उपार्जन केंद्रों में पाली विकासखंड का परसदा केंद्र भी शामिल है। इससे परसदा, बापापुती, शिवपुर और फूलवारीपारी सहित आसपास के गांवों के किसानों को राहत मिली है।
ग्राम बोदलपारा के किसान श्री जानिक राम ने बताया कि पहले धान बेचने के लिए करीब 4 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। अब गांव के पास ही केंद्र शुरू होने से समय और परिवहन खर्च की बचत होगी।
#समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़
#धान_खरीदी_2026
#DhanKharidi2026
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh