आबकारी आयुक्त नमित मेहता
20 जुलाई को उदयपुर में लेंगे समीक्षा बैठक,
आबकारी विभाग के समस्त अधिकारी रहेंगे मौजूद
@followers @top fans News 24 Udaipur
#ExciseDepartment #viralpost #nonfollowers #udaipur
उदयपुर, 17 जुलाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता की अध्यक्षता में प्रदेश के आबकारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक जिला परिषद सभागार उदयपुर में सोमवार 20 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे ली जाएगी। बैठक में राजस्व लक्ष्यों की प्रगति, बकाया वसूली, आबकारी बंदोबस्त, निरोधात्मक गतिविधियां, मदिरा उठाव, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरण सहित अन्य नीतिगत बिन्दुओं के तहत समीक्षा की जाएगी।
बैठक में प्रदेश के समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी सामान्य, सहायक आबकारी अधिकारी निरोधक दल उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नीति प्रदीप सिंह सांगावत ने दी।
Girwa, Udaipur | Jul 17, 2026