हमीरपुर पुलिस की उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) सेल ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी राजेश कुमार पुत्र निवासी गांव दसमन, डाकघर फकलोह, तहसील जवालामुखी, जिला कांगड़ा को पुलिस थाना नादौन में दर्ज परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) की धारा 138 से संबंधित मामलों में न्यायालय एसीजेएम नादौन द्वारा दिनांक 02.06.2025 तथा 31.01.2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
विशिष्ट सूचना एवं लगातार किए गए प्रयासों के आधार पर पीओ सेल हमीरपुर ने आरोपी को दिनांक 24.06.2026 को जिला कांगड़ा के पुरतियाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को नियमानुसार माननीय एसीजेएम न्यायालय नादौन के समक्ष पेश किया जाएगा।
यह गिरफ्तारी हमीरपुर पुलिस की फरार आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी तथा न्यायालयों के आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमीरपुर पुलिस भविष्य में भी कानून से बचने का प्रयास करने वाले अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी।