आदर्श महाविद्यालय मे विभिन्न प्रतियोगिताएं सपन्न
ज्ञान परंपरा पर आधारित चित्रकला, रंगोली, पोस्टर, वाद विवाद, भाषण एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिताओं का आयोजन आदर्श महाविद्यालय में किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों में कला एवं संस्कृति के साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को पहचानने का अवसर प्रदान के निहित उद्देश्यों की पूर्ति हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राचार्य डॉ नियाज अहमद अंसारी, युवा उत्सव प्रभारी निशी कर्ण, डॉ राजीव तिवारी एवं रेमसिंह हटीला के संयुक्त संयोजन में आयोजित किया गया ।
चित्रकला, पोस्टर, वाद विवाद, भाषण एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद अंतिम दिवस गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@highereduminmp
#उमरिया
#umaria