एक साल पहले का इंटरव्यू, आज यादों में रह गईं बशीर अंसारी की मुस्कुराहट और वो अधूरी बात...
"बशीर साहब, इतने वर्षों से आपके चेहरे पर एक ही रौनक रहती है, क्या आपको कभी गम या टेंशन नहीं होता?"
इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था कि पिछले दो-तीन वर्षों से थोड़ा गम महसूस होता है, लेकिन इससे पहले जिंदगी में किसी बात की टेंशन नहीं होती थी।
फिर उन्होंने एक ऐसी बात कही थी, जिसने आज तक हमारे मन में जिज्ञासा बनाए रखी। बोले थे कि वह कौन-सा काम था, यह कभी फुर्सत में बताएंगे।
लेकिन अफसोस... वह फुर्सत अब कभी नहीं आएगी।
आज बशीर अंसारी साहब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका मुस्कुराता चेहरा, उनकी बातें और उनकी सुरीली आवाज अब सिर्फ यादों में रह गई हैं।
इंसान इस दुनिया से चला जाता है, लेकिन उसकी आवाज, उसके अच्छे काम और उससे जुड़ी यादें हमेशा बाकी रहती हैं।
अल्लाह तआला मरहूम बशीर अंसारी साहब की मगफिरत फरमाए, उनकी कब्र को नूर से भर दे, उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए और तमाम घरवालों, चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए।
आमीन या रब्बुल आलमीन। 🤲