#अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा: नुमाइश के पास कार्डियक अरेस्ट से कार पर नियंत्रण खो बैठे सुनील बैटरी के मालिक संदीप वार्ष्णेय, इलाज के दौरान निधन,अलीगढ़। शहर के जेल रोड फ्लाईओवर के पास हुए हादसे में सुनील बैटरी के मालिक संदीप वार्ष्णेय की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, नुमाइश ग्राउंड के पास कार चलाते समय उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठे। उनकी कार जेल पुल के यूनिपोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों एयरबैग खुल गए। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल गुप्ता नर्सिंग होम ले गए। हालत गंभीर होने पर वरुण ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनका निधन हो गया। घटना से शहर में शोक की लहर है।
#Aligarh #AligarhNews #AligarhKhabar #SunilBattery #SandeepVarshney #AligarhDailyNews #BreakingNews
Koil, Aligarh | Nov 12, 2026