पुलिस अधीक्षक महोदय, वैशाली के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से संपूर्ण जिला क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों द्वारा वाहनों की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान वाहन चालकों के कागजातों की सत्यापन, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान तथा अवैध वस्तुओं के परिवहन पर विशेष नजर रखी जा रही है।
वैशाली पुलिस द्वारा यह अभियान अपराधियों की गतिविधियों पर नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्येश्य से निरंतर जारी रहेगा।