भरवाईं चौक पर दर्दनाक हादसा, ड्यूटी के दौरान ASI राजेश कुमार का निधन
Ashish Sharma
#timesof Times Of Himachal
चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के भरवाईं चौक पर यातायात सुचारू करवाते समय एएसआई राजेश कुमार तेजा (53) की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, 112 पर जाम की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। भरवाईं-ज्वालाजी मार्ग पर दो बसों के बीच फंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चिंतपूर्णी अस्पताल से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। उनके निधन से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है।