
सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी भर्ती कैंप में 25 अभ्यर्थियों का चयन
सवाई माधोपुर, 25 अगस्त। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एसआईएस सिक्योरिटी द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती शिविरों का आयोजन प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा।
कमांडेंट कार्यालय राकेश चौधरी ने बताया कि एसआईआईएस द्वारा सोमवार और मंगलवार को पंचायत समिति बामनवास में आयोजित रोजगार शिविर में 25 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। उन्होंने बताया कि आगामी शिविर 31 अगस्त एवं 1 सितंबर को गंगापुर सिटी, 2 एवं 3 सितंबर को पंचायत समिति सवाई माधोपुर और 4 सितंबर को पंचायत समिति गंगापुर सिटी में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक भर्ती केम्प का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवा की उम्र 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी की लम्बाई 168 से 170 सेमी एवं वजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है। अभ्यर्थी अपनी 10वीं और 12वीं सहित समस्त शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड की फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ भर्ती कैम्प में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9528537814 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को भारत सरकार एवं राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला जेसीबी जयपुर, ताज होटल, ताज महल, आगरा किला, रणथम्भौर किला, आई.एम. कॉलेज सिंघानिया यूनिवर्सिटी, पेसिफिक हॉस्पिटल अस्पताल धार्मिक स्थल, गुजरात अहमदाबाद राजकोट गाँधीनगर मारुती, अरावली ताज सिक्योरमीटर उदयपुर, एवं ऐतिहासिक धरोहरों के साथ निजी क्षेत्र में नियुक्ति दी जाएगी।
सुरक्षा जवान को 15 से 22 हजार रुपये और सुरक्षा सुपरवाईजर को 18 से 25 हजार रुपये, स्नातक पास मासिक वेतन के साथ 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी प्रदान की जाएगी। साथ ही, पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल, सालाना वेतन में वृद्धि, प्रमोशन, आवास एवं मेस आदि सुविधाएं भी दी जाएगी।