उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग की सूचना, 5 यात्री और पायलट थे सवार; चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास दिखी लोकेशन* चमोली। उत्तराखंड के जोशीमठ इलाके में शुक्रवार को हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। जोशीमठ के चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास एक हेलीकॉप्टर की लोकेशन मिलने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रांस भारत का हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहा था। इसमें पांच यात्री और एक पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। जोशीमठ पोस्ट के सब-इंस्पेक्टर मनोहर कन्याल के अनुसार, दोपहर 2:21 बजे जोशीमठ के एसडीएम से हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग की सूचना मिली। इसके बाद UCADA के अधिकारियों ने भी हेलीकॉप्टर की लोकेशन चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास होने की जानकारी दी। फिलहाल हेलीकॉप्टर के क्रैश होने या सुरक्षित क्रैश लैंडिंग को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं है। सवार सभी छह लोगों की स्थिति को लेकर भी अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Namkum, Ranchi | Nov 5, 2026