
#बहरिया पुलिस ने चोरी का ई-रिक्शा बरामद किया, एक आरोपी गिरफ्तार और बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
#प्रयागराज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का एक ई-रिक्शा बरामद किया है।
#पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को बहरिया थाना क्षेत्र के सिलोखरा स्थित राधारमण कॉलेज मोड़ के पास से गणेश कौशल पुत्र स्वर्गीय जगदीश कौशल, निवासी ग्राम मादोपुर उर्फ सघनगंज, थाना सोरांव को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
#पुलिस ने बताया कि दोनों के कब्जे से ई-रिक्शा संख्या UP 70 RT 6202 बरामद हुआ। इस मामले में थाना बहरिया में मु0अ0सं0-177/2026, धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
पूछताछ में चोरी का खुलासा
#पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 9 नवंबर 2026 को मऊआइमा कस्बे से ई-रिक्शा चोरी किया था और उसे छिपाकर रखा था। पुलिस के मुताबिक, इसी ई-रिक्शा का इस्तेमाल सड़क किनारे खड़े वाहनों की बैटरी चोरी करने की योजना में किया जाना था। ई-रिक्शा चोरी के संबंध में थाना मऊआइमा में मु0अ0सं0-407/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पहले से दर्ज है।
#गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसके पूर्व आपराधिक इतिहास में सोरांव, मऊआइमा और बहरिया थानों में दर्ज मामलों का उल्लेख किया है।
#पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सिकंदरा उ0नि0 मारुति नंदन तिवारी, उ0नि0 शिवाकांत शर्मा, उ0नि0 चंदन कुमार यादव सहित थाना बहरिया के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
#Prayagraj #PrayagrajNews #Bahariya #Mauaima #Soraon #PoliceAction #CrimeNews #EAutoRickshaw #UttarPradesh #UPPolice #BreakingNews #LocalNews