
#खुशियों_की_दांस्ता
पीएम आवास योजना से साकार हुआ पक्के मकान का सपना
-----
#श्योपुर-/ प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हजारो लोगों को पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध हुई है। इस योजना से आम लोगों के पक्के मकान में रहने का सपना साकार हो रहा है। ऐसे ही एक हितग्राही श्री रामकुमार सुमन है, जो श्योपुर जनपद के ग्राम जवासा के निवासी है, मेहनत मजदूरी कर अपनी गृहस्थी चला रहे श्री सुमन एक भूमिहीन कृषक है, उनके लिए पक्के मकान में रहना एक सपना जैसा था, लेकिन इस सपने को पूरा किया पीएम आवास योजना ने।
श्री रामकुमार सुमन जो अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में निवासरत थे, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ के लिए चयनित किया गया। ग्रामसभा के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि उनके लिए योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिली है। इसके बाद उनके खाते में 4 किस्तों में आवास बनाने के लिए शासन की ओर से राशि उपलब्ध कराई गई और उन्होंने पूरे मन से अपने रहने के लिए पक्के मकान का निर्माण कराया। अब उनका परिवार सम्मानपूर्वक तरीके से सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में जीवन यापन कर रहा है।
थ् हतग्राही श्री सुमन का कहना है कि परिवार की आय सिर्फ गृहस्थी चलाने के लायक ही थी, मैंने तो जीवन में पक्के मकान का सपना लगभग छोड़ दिया था। सोचता था कि शायद कभी मेरा अपना घर नहीं होगा। जब ग्राम सभा में पता चला कि मेरा नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत हो गया है, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आज मेरा अपना पक्का घर है। इस घर ने मुझे केवल छत ही नहीं दी, बल्कि जीवन जीने का नया हौसला और आत्मसम्मान भी दिया है। इसके लिए वे शासन के प्रति कृतज्ञ है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur