राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पीपलू में रमेश गुर्जर दूसरी बार बने खंड मंत्री
पीपलू में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की साधारण सभा में नई खंड कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। रमेश चंद गुर्जर को लगातार दूसरी बार खंड मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और शिक्षक-छात्रों से जुड़े शैक्षिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया गया।
#टोंक_न्यूज #पीपलू #रमेश_गुर्जर #राष्ट्रीय_शैक्षिक_महासंघ #शिक्षक_संगठन #शिक्षा_समाचार #राजस्थान_न्यूज #BreakingNews