
#प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से महिला समेत तीन की मौत!
_________________________________________________________
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 21 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार खबर अपडेट,!
_________________________________________________________
#प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार दोपहर करीब एक बजे बाघराय थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर छेवंगा नहर के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
#हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
#मिली जानकारी के अनुसार, कुंडा निवासी नोखेलाल (35) अपनी बहन रीता (45), जीजा हैदर (48) और पांच वर्षीय बेटे शिवम के साथ बाइक से प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान डंपर संख्या UP 72 DT 5961 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।
#घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नोखेलाल, रीता और हैदर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया।
#पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही डंपर और उसके चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
#Pratapgarh #RoadAccident #BreakingNews #UttarPradesh #AccidentNews #PoliceAction #PratapgarhNews #UPNews #HindiNews