
स्कूल के विवाद में हुई थी सुजीत की हत्या, 48 घंटा के अंदर पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी।
लौरिया। स्कूल के एक पुराने विवाद में हुई थी सुजीत कुमार की हत्या।लौरिया पुलिस ने अड़तालीस घंटा के अंदर हत्या की गुत्थी न सिर्फ सुलझा लिया बल्कि आरोपी को हत्या मे प्रयुक्त फाईटर और पेचकस को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए लौरिया थाना मे नरकटियागंज एस डी पी ओ प्रसन्ना कुमार एम भी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया। उन्होंने बताया की विगत 16अक्टुबर को प्रखंड के पराऊटोला बंसवरीया पंचायत के डुमरा गांव के सायर माई स्थान के पास एक सोलह वर्षीय किशोर की हत्या कर गन्ने के खेत में कर दी गई थी।उसी हत्या के उद्भेदन में पुलिस लगी हुई थी। शनिवार को शाम खबर मिली की डुमरा के ही एक किशोर को अपराधी सुबह उसके दरवाजे से उठाकर लेकर चले गये थे शाम को उसे उसी गांव स्थित सुखे नहर में पैर बांधकर छोड़ गये हैं।लौरिया पुलिस उक्त यूवक को पुछताछ के लिये थाना लायी ।देखने और पुछताछ पर पता चला कि यह युवक पुलिस को भरमाने के लिए ऐसा मनगढ़ंत कहानी बता रहा है। पुनः पुछताछ शुरू हुई तो यह युवक टुट गया और सुजीत की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।इस युवक की पहचान डुमरा गांव के ही बन्नू साह के पुत्र उन्नीस वर्षीय धर्मेन्द्र साह के रुप में हुयी। युवक के निशानदेही पर घटना के समय पहने हुये शर्ट और घटना मे प्रयुक्त एक पेचकस को घटना स्थल से पचास मीटर दक्षिण पश्चिम से बरामद कर लिया गया जो आरोपी गड्ढा खोदकर छुपा दिया था ।वही घटना में प्रयुक्त फाईटर आरोपी के घर से बरामद किया गया।एस डी पी ओ ने घटना के कारणों के बारे में बताया कि आरोपी एलेवन्थ का छात्र था जब कि मृतक दशवी का छात्र था। दोनों मे कुछ वर्षों पहले से हमेशा झगड़ा होता रहता था।एक वर्ष पहले मृतक आरोपी को किसी के साथ मिलकर पिटाई किया था। चुकी आरोपी की मां की मृत्यु हो चुकी है और पिता दुशरे राज्य मे जाकर मजदुरी करता है आरोपी साईको टाईप का हो गया है ।उसे समझाने वाला कोई नहीं था।वह मन ही मन मृतक को मारने का प्लान बना रहा था।घटना के दिन आरोपी को मौका मिल गया।सबसे पहले ईट से सर पर मारा।जब सुजीत गिर गया तो उसे ईख मे और भीतर खिंचकर ले गया और फाईटर ईट और पेचकस से उसकी हत्या कर दी। उद्भेदन टीम में एस डी पी ओ सहित पुलिस निरीक्षक सरफराज अहमद थानाध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान प्रिया रंजना जयसल कुमार प्रियंका रंजन शिव कुमार सहित लौरिया थाना के अन्य सिपाही उपस्थित रहे।