
सनातन पाठशाला द्वारा संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास शिविर का सफल आयोजन
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #nonfollowers #viralpost #vlog #nonfollowers #sanatandharma
उदयपुर। न्यू विद्या नगर स्थित आर्ची पीस पार्क सोसाइटी में सनातन पाठशाला समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। समिति संयोजक आशीष सिंहल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा उन्हें संस्कारित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यशाला में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश पालीवाल ने बच्चों को श्रीमद्भगवद्गीता के 18 अध्यायों का ज्ञान सरल एवं रोचक शैली में प्रदान किया। संरक्षक गोपाल कनेरिया ने प्रेरणादायक कहानियों एवं खेलों के माध्यम से सनातन संस्कारों की शिक्षा दी। योगाचार्य सुरेश पालीवाल ने बच्चों को आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया और पर्यावरण और गौरैया संरक्षण का संदेश दिया।
संयोजक आशीष सिंहल ने व्यक्तित्व विकास से संबंधित रचनात्मक गतिविधियों एवं खेलों के माध्यम से जीवन में सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र बताए। वहीं सुभाष मेहता ने बच्चों को दैनिक जीवन में उपयोगी संस्कृत श्लोकों का अभ्यास कराया।
कार्यक्रम के समापन दिवस पर पीस पार्क सोसाइटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र लोढ़ा एवं उपाध्यक्ष नरेश अग्रवाल द्वारा प्रतिभागी बच्चों एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। समापन दिवस पर बड़ी संख्या में अभिभावकों की भी उपस्थिति रही। समिति की ओर से चिड़ियों के घोंसले और श्रीमद्भगवद्गीता प्रतिभागियों को भेंट की गई। सोसाइटी सचिव रीटा भाटिया ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वासुदेव तनवानी, कविता ठाकुर एवं विजयलक्ष्मी वर्मा की विशेष उपस्थिति रही।
Girwa, Udaipur | Jun 6, 2026