Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

पटना में अबसा एक्शन कमेटी का प्रतिनिधिमंडल नीतीश कुमार से मिला, कार्रवाई की मांग______ #___पटना में आज सामाजिक संगठन अबसा एक्शन कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitish Kumar से मुलाकात कर ठाकुरगंज विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि विधायक द्वारा शेरशाहबादी समाज को लेकर की गई टिप्पणी से पूरे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और उनकी सामाजिक गरिमा को ठेस पहुंची है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सीमांचल में रहने वाले शेरशाहबादी समाज को निशाना बनाकर की गई टिप्पणी समाज में वैमनस्य, घृणा और सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देने वाली है। उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए जदयू नेतृत्व से हस्तक्षेप करने और विधायक के खिलाफ उचित एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। अबसा एक्शन कमेटी के सदस्यों ने कहा कि किसी भी समुदाय की पहचान, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों पर सवाल उठाने वाली भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी नेतृत्व मामले का संज्ञान लेकर न्यायसंगत कदम उठाएगा तथा सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगा।✍️

Jokihat, Araria | Jun 3, 2026
पटना में अबसा एक्शन कमेटी का प्रतिनिधिमंडल नीतीश कुमार से मिला, कार्रवाई की मांग______ #___पटना में आज सामाजिक संगठन अबसा एक्शन कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitish Kumar से मुलाकात कर ठाकुरगंज विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि विधायक द्वारा शेरशाहबादी समाज को लेकर की गई टिप्पणी से पूरे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और उनकी सामाजिक गरिमा को ठेस पहुंची है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सीमांचल में रहने वाले शेरशाहबादी समाज को निशाना बनाकर की गई टिप्पणी समाज में वैमनस्य, घृणा और सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देने वाली है। उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए जदयू नेतृत्व से हस्तक्षेप करने और विधायक के खिलाफ उचित एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। अबसा एक्शन कमेटी के सदस्यों ने कहा कि किसी भी समुदाय की पहचान, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों पर सवाल उठाने वाली भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी नेतृत्व मामले का संज्ञान लेकर न्यायसंगत कदम उठाएगा तथा सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगा।✍️ - Jokihat News