Public App Logo
Profile Picture

कोचाधामन की खबरें

@kumarshubhamsgh
8409Followers
23Following
🚨 पौआखाली में खुला ऐसा हॉस्पिटल!
अब सिलीगुड़ी–पूर्णिया जाना भूल जाएंगे मरीज!
📍 आमना मल्टीस्पेशल्टी हॉस्पिटल, बाजार रोड, मेला ग्राउंड समीप!
पाठामारी थाना प्रशासन को मिली बड़ी सफलता,279 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

किशनगंज | 05 अगस्त 2026

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाठामारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

गुप्त सूचना के आधार पर अमलझाड़ी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो (BR01JP1033) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 279 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से आकाश कुमार (24 वर्ष) एवं रोहित कुमार (26 वर्ष), दोनों निवासी बेऊर, जिला पटना को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब की खेप सिक्किम से लाई जा रही थी। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई तथा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की भी जांच की जाएगी।

इस मामले में पाठामारी थाना कांड संख्या-38/2026 दर्ज कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है!
पाठामारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद ने कहा कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।✍️
बाँकीपुर विधानसभा सीट से जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत पर राजिया सुल्ताना ने दी बधाई, कहा— यह जनता के विश्वास और बदलाव की जीत है

किशनगंज। बाँकीपुर विधानसभा सीट से जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की शानदार जीत पर जन सुराज परिवार में खुशी की लहर है। इस अवसर पर जन सुराज महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष राजिया सुल्ताना ने प्रशांत किशोर, बाँकीपुर की सम्मानित जनता तथा जन सुराज के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

राजिया सुल्ताना ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह जीत केवल एक प्रत्याशी की जीत नहीं, बल्कि बिहार में बेहतर राजनीति, जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव की सोच पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि बाँकीपुर की जागरूक जनता ने लोकतंत्र को मजबूत करते हुए विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पारदर्शी व्यवस्था के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।

उन्होंने जन सुराज के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिन-रात मेहनत करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता की लगन, निष्ठा और संघर्ष का ही परिणाम है कि आज यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार की राजनीति में एक नई दिशा और नई कार्य संस्कृति स्थापित होगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।

राजिया सुल्ताना ने कहा कि दुर्भाग्यवश पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वे क्षेत्र भ्रमण एवं कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर वे फिलहाल आराम कर रही हैं। जैसे ही स्वास्थ्य में सुधार होगा, वे पुनः पूरी ऊर्जा के साथ क्षेत्र में सक्रिय होकर जन सुराज की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगी।

अंत में उन्होंने एक बार फिर बाँकीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता, जन सुराज के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं
बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत के बाद झूम उठे ठाकुरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी एकरामूल हक, भट्टा चौक में मना जीत का जश्न, गुलाल और मिठाइयों से सराबोर हुआ पूरा इलाका।✍️

<nis:link nis:type=tag nis:id=parshantkishor nis:value=parshantkishor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bankipurvidhansabha nis:value=bankipurvidhansabha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jspparty nis:value=jspparty nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ehramulhaque nis:value=ehramulhaque nis:enabled=true nis:link/>
बिहार बाँकीपुर सीट प्रशांत किशोर जीतते ही जन सुराज नेता सह पूर्व विधायक उम्मीदवार ठाकुरगंज इकरामूल हक एवं उनके समर्थक झूम उठे! 
                           पूरा भट्टाचौक हो गया पीला, बाँटे एक क्यूंटल मिठाई! LIVE
CJP प्रोटेस्ट के दौरान AIMIM के कट्टर दीवाने गए जेल || आज हो गई रिहाई
AIMIM दीवाने का दर्द बेसुमार || ✍️
Master Mujahid Alam को साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश हुई नाकाम || फर्दा हुई फास तो विरोधी होने लगे बेचैन || बुजुर्ग व्यक्ति ने गलती स्वीकारते हुए मांग लिया क्षमा ___
कुछ दिन पहले मास्टर मुजाहिद आलम को विरोधी द्वारा बदनाम करने की नाकाम कोशिश का हुआ पर्दाफाश! बुजुर्ग और बच्चे ने वीडियो जारी कर माँगा माफ़ी
ठाकुरगंज - NH-327-E गर्दनकट्टा से गरीब नवाज चौक तक सड़क की स्तिथि Live
NEET परीक्षा में लगातार 6 बार रहे असफल फिर भी हार नहीं मानी ठाकुरगंज प्रखंड के दूधऔंटी पंचायत अंतर्गत नसीरगंज गाँव के <nis:link nis:type=tag nis:id=_शरिफुल_आलम nis:value=_शरिफुल_आलम nis:enabled=true nis:link/> 7वीं बार में मिली सफलता अब बनेगें <nis:link nis:type=tag nis:id=_mbbs nis:value=_MBBS nis:enabled=true nis:link/> डॉक्टर || प्राइवेट शिक्षक पिता ने जमीन तक बेच दिया था __

                       VC- @Kne Bihar
ठाकुरगंज - NH-327-E गर्दनकट्टा से गरीब नवाज चौक तक सड़क की स्तिथि Live
NEET परीक्षा में लगातार 6 बार रहे असफल फिर भी हार नहीं मानी ठाकुरगंज प्रखंड के दूधऔंटी पंचायत अंतर्गत नसीरगंज गाँव के <nis:link nis:type=tag nis:id=_शरिफुल_आलम nis:value=_शरिफुल_आलम nis:enabled=true nis:link/> 7वीं बार में मिली सफलता अब बनेगें <nis:link nis:type=tag nis:id=_mbbs nis:value=_MBBS nis:enabled=true nis:link/> डॉक्टर || प्राइवेट शिक्षक पिता ने जमीन तक बेच दिया था __

                       VC- @Kne Bihar
हाफ़िज़ ए कुरआन मुकम्मल करने पर इस दीनी बच्चें को बहुत बहुत मुबारकबाद ❤️
किशनगंज जिले के शेरशाहबादी समाज के तीन होनहार विद्यार्थियों ने NEET में लहराया परचम

किशनगंज: शिक्षा के क्षेत्र में शेरशाहबादी समाज के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। किशनगंज जिले के शेरशाहबादी समाज के तीन होनहार विद्यार्थियों ने NEET (UG) परीक्षा में सफलता हासिल कर समाज का नाम रोशन किया है। इनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों द्वारा लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।

सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में शरिफुल आलम, रफात अंजुम और मो. असलम शामिल हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद इन छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

शेरशाहबादी समाज लंबे समय तक शिक्षा और आर्थिक रूप से पिछड़ा माना जाता रहा है। लेकिन अब धीरे-धीरे इस समाज के युवा शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे हैं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर नई मिसाल कायम कर रहे हैं। NEET जैसी कठिन परीक्षा में तीन छात्रों की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

समाज के बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि शिक्षा पर इसी तरह ध्यान दिया जाता रहा, तो आने वाले वर्षों में शेरशाहबादी समाज के और भी बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाएंगे।

ABSA क़मेटी ने तीनों होनहार विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
सीमांचल एक्सप्रेस की ओर से बहुत बहुत बधाई, 🌹💐
बहादुरगंज में बिजली व्यवस्था बाधित होने की वजह आई सामने, नशे में युवक पकड़ा गया

बहादुरगंज: जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में एक युवक को बहादुरगंज पावर हाउस परिसर के अंदर पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के कारण कुछ समय के लिए बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। साथ ही, विधायक तौसीफ आलम द्वारा बिजली व्यवस्था को सुचारु रखने और प्रशासन से समन्वय कर आवश्यक कदम उठाने के प्रयासों की भी प्रशंसा की जा रही है।

यदि घटना की आधिकारिक पुष्टि या पुलिस एवं बिजली विभाग की विस्तृत रिपोर्ट सामने आती है, तो उसके आधार पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।
मिल गया भारत क़ी खोज करने वाला वास्कोडिगामा का भाई, देखकर लोग हो गए हैरान! अद्भुत ज्ञान
मुआवजा नहीं मिलने पर फोन पर हुए नाराज़, AIMIM जिलाध्यक्ष गुलाम हसनैन ने CO और JEA से की तीखी बात ____________________

Disclaimer ______
इस वीडियो में प्रस्तुत विचार वक्ता की 
निजी राय है, इस खबर से @SimanchalExpressNew 
की टीम और प्रबंधक का कोई लेना देना नहीं है!
इसमें कही और दिखाई गई बातों की सत्यता 
और सटीकता की जिम्मेदारी Simanchal Express News नहीं लेती!
वीडियो की उद्देश्य किसी भी जाति, धर्म, व्यक्ति, 
देश या समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुँचाना 
बिल्कुल नहीं है ' धन्यवाद 👏
AIMIM जिलाध्यक्ष <nis:link nis:type=tag nis:id=__गुलाम_हसनैन nis:value=__गुलाम_हसनैन nis:enabled=true nis:link/> ठाकुरगंज विधानसभा क़ी विकास के बारे क्या कहा सुनिए, सुनकर माथा घूम जाएगा
AIMIM जिलाध्यक्ष हसनैन ठाकुरगंज विधायक गोपाल पर साधा जमकर निशाना!✍️
AIMIM का जिलाध्यक्ष बनते ही गुलाम हसनैन ने विपक्ष को धो दिया! उन्होंने कहा जबतक किशनगंज जिला का चारों सीट जीत न ले तबतक चैन से नहीं बैठूंगा, संगठन को मजबूत करने के लिए रात दिन एक कर दूंगा / ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल पर भी जमकर निशाना साधा, आगे सुनिए 

<nis:link nis:type=tag nis:id=aimimparty nis:value=aimimparty nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gulamhasnainaimim nis:value=GulamhasnainAimim nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=asaduddinowasi nis:value=AsaduddinOwasi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=akhtaruliman nis:value=AKHTARULIMAN nis:enabled=true nis:link/>
नौकरी खा जाएंगे तुम्हारा CS पना निकाल देंगे AIMIM विधायक ML A Tauseef Alam

इस वीडियो में प्रस्तुत विचार वक्ता की 
निजी राय है, इस खबर से @SimanchalExpressNew 
की टीम और प्रबंधक का कोई लेना देना नहीं है!
इसमें कही और दिखाई गई बातों की सत्यता 
और सटीकता की जिम्मेदारी Simanchal Express News नहीं लेती!
वीडियो की उद्देश्य किसी भी जाति, धर्म, व्यक्ति, 
देश या समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुँचाना 
बिल्कुल नहीं है ' धन्यवाद 👏
कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा यह आफवाह फैलाया जा रहा है कि एहसान रेजा ह/त्या//कांड का मास्टरमाइंड उनकी पत्नी समरीन ताज और उसका प्रेमी शिराज अंजुम का बेल हो गया है। जबकि ये बिल्कुल बे बुनियाद बात है जिसको सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। मास्टर मुजाहिद आलम / RJD नेता
बदहाल ठाकुरगंज || बीमार सड़क ||

ठाकुरगंज विधानसभा का विकास आखिर किस दिशा में?

📍 NH-327E गर्दनकट्टा से गरीब नवाज चौक तक सड़क की बदहाली आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। जगह-जगह गड्ढे, जलजमाव और टूटी सड़क के कारण हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर इस सड़क की खराब स्थिति को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही हैं।

जनप्रतिनिधियों, संबंधित विभाग और प्रशासन से विनम्र आग्रह है कि इस महत्वपूर्ण सड़क की शीघ्र मरम्मत कराकर आम जनता को राहत दिलाई जाए।

Gopal Kumar Agarwal  Samrat Choudhary Dilip Jaiswal Bjp District Kishanganj