
थाना गौरिहार पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही- मटौंध रोड से 30 पेटी, 275 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार कुल कीमत करीब 7 लाख रुपए जप्त
आरोपी हरेन्स उर्फ हंसू यादव मारपीट, अवैध हथियार अपराध में पूर्व से लिप्त
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
थाना गौरिहार पुलिस को विगत दिवस रोड पेट्रोलिंग के दौरान मटौंध रोड ग्राम खड्डी से अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान केल नदी पुल के पास पहुंची। ग्राम खड्डी से आ रही संदिग्ध कार को रुकवा कर चेक करने पर अवैध शराब पाई गई, वैध दस्तावेज नहीं प्राप्त हुए। 30 पेटी, मात्रा 275 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी, देशी शराब, बियर एवं तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार कुल कीमत करीब 7 लाख रुपये जप्त किया गया। चालक एवं सहयोगी आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। अवैध शराब तस्करी में संलिप्त 2 अभियुक्त सहित 3 आरोपी-
1. अंजुल उर्फ अजय सिंह यादव पिता श्रीनिवास यादव निवासी ग्राम लुगासी थाना नौगांव
2. हरेन्स यादव उर्फ हंसू पिता राजेश यादव निवासी ग्राम लुगासी थाना नौगांव
3. अन्य फरार आरोपी
के विरुद्ध थाना गौरिहार में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी हरेन्स उर्फ हंसू यादव मारपीट, अवैध हथियार अपराध में पूर्व से लिप्त है। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक आर एन पटेरिया, चौकी प्रभारी पहरा उप निरीक्षक देवेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक शेरा सिंह, आरक्षक संदीप पाठक, अमित शर्मा, कमल सिंह, दीपक चौरसिया, विकास सिंह, शंकर पटेल, महेंद्र सचान, अनिल यादव, पुष्पेंद्र सिंह, जितेंद्र, काशीराम की भूमिका रही।