
#मध्य प्रदेश #बालाघाट मे #अवैध #शराब के निर्माण #संग्रहण एवं विक्रय के खिलाफ #आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बालाघाट आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4500 किलोग्राम लाहन जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। और मध्य प्रदेश के बालाघाट,जिला #कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देश एवं जिला आबकारी #अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में आबकारी वृत्त कटंगी की टीम ने ग्राम गोरेघाट में डेम किनारे एवं जंगल क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान करीब 200 बोरों में भरा लगभग 4500 किलो लाहन बरामद किया गया। जब्त लाहन की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। आबकारी टीम ने लिया बड़ा एक्शन कार्रवाई के दौरान लाहन के नमूने लिए गए और शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क/च) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।आबकारी विभाग ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।कार्रवाई में यह टीम रही मौजूद आबकारी वृत्त प्रभारी ज्योति सोनी, उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास,कौशतुभ नेताम एवं हिमांशी रहांगडाले, मुख्य आरक्षक द्वार सिंह उईके, टीका राम शरणागत एवं नरसिंह टेकाम,तथा आरक्षक भानु प्रताप मर्सकोले,विशाल धुर्वे एवं भूपेंद्र कार्रवाई में उपस्थित रहे। आबकारी विभाग का दो टूक संदेश—अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी पुलिस के द्वारा यह अभियान लगातार चलता रहेगा,,,