
मैलानी में भव्यता के साथ मनाया गया छठ महापर्व, माँ काली मंदिर की सुंदरता ने मोहा मन
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। नगर पंचायत मैलानी के वार्ड नंबर-7 स्थित माँ काली मंदिर छठ घाट पर छठ महापर्व धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति महेश्वरी के नेतृत्व में मंदिर का आकर्षक सौंदर्यीकरण कराया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। साफ-सफाई, पूजा व्यवस्था, प्रसाद वितरण और भव्य जागरण ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। कभी जर्जर अवस्था में रहे मंदिर को नया स्वरूप मिलने पर क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत की सराहना की।
अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी ने बताया कि वंदन योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार के सहयोग से छठ घाट का सौंदर्यीकरण कराया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मंदिर का सौंदर्यीकरण स्थायी रूप से कराया गया है, जिससे भविष्य में भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलती रहेंगी। साथ ही उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों और नगर पंचायत टीम का आभार जताया।
#highlightseveryone #paliakalan #viral #highlights #followers #mailani #मैलानी