Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, डीएम-एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तहत बिहार पुलिस की विशेष शाखा, बिहार में सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन हेतु अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दिनांक 24 जून 2026 (बुधवार) को नवादा जिला में एकल पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज डीआरडीए सभागार, नवादा में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान द्वारा केन्द्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। जिला पदाधिकारी ने बताया कि लिखित परीक्षा दो प्रश्न-पत्रों में आयोजित होगी। प्रथम प्रश्न-पत्र पूर्वाह्न 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न-पत्र अपराह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। दोनों प्रश्न-पत्रों के बीच 30 मिनट का अंतराल रहेगा तथा द्वितीय प्रश्न-पत्र की परीक्षा समाप्त होने से पूर्व किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।दोनों प्रश्न-पत्रों के लिए अभ्यर्थियों की उपस्थिति एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया अलग-अलग दो बार सम्पन्न की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) के उपरांत ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। परीक्षा कक्ष में प्रवेश सुबह 08:00 बजे से प्रारम्भ होगा तथा सभी अभ्यर्थियों को सुबह 09:00 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लेना होगा। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार पूर्वाह्न 09:00 बजे बंद कर दिया जाएगा तथा इसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) की स्वच्छ प्रति एवं एक वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड अथवा विद्यार्थी पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, वाई-फाई उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच, आभूषण, धातु सामग्री, इरेजर, व्हाइटनर एवं ब्लेड सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केन्द्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विद्यालय भवनों की छतों से भी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी बाहरी तत्व की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। साथ ही सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व तथा परीक्षा प्रारम्भ होने के दो घंटे पूर्व तक पूरे परीक्षा परिसर की सघन जांच-पड़ताल सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्र में केवल वही व्यक्ति प्रवेश करेंगे, जिनकी प्रतिनियुक्ति संबंधित परीक्षा केन्द्र पर की गई है। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में किसी भी परीक्षार्थी को शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी। विशेष परिस्थिति में शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाएगी। उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों के अंदर एवं बाहर सतत निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, कदाचार अथवा अफवाह फैलाने के प्रयास पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा कदाचार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा, अपर समाहर्ता, नवादा, गोपनीय शाखा प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नवादा सदर), भूमि सुधार उपसमाहर्ता, प्रभारी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सहित सभी केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

Nawada, Nawada | Jun 23, 2026

MORE NEWS

मोहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए नवादा के #बुंदेलखंड थाना अध्यक्ष धनवीर कुमार के देखरेख में फ्लैग मार्च किया गया। एवं लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को अपील भी की गई ।

मोहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए नवादा के #बुंदेलखंड थाना अध्यक्ष धनवीर कुमार के देखरेख में फ्लैग मार्च किया गया। एवं लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को अपील भी की गई ।

Nawada, Nawada | Jun 23, 2026

मोहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए नवादा के बुंदेलखंड थाना अध्यक्ष धनवीर कुमार के देखरेख में फ्लैग मार्च किया गया। एवं लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को अपील भी की गई ।

मोहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए नवादा के बुंदेलखंड थाना अध्यक्ष धनवीर कुमार के देखरेख में फ्लैग मार्च किया गया। एवं लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को अपील भी की गई ।

Nawada, Nawada | Jun 23, 2026

लखनऊ के अलीगंज (पुरनिया चौराहा) स्थित एक तीन मंजिला कमर्शियल इमारत में भीषण आग लगने से 15 लोगों की जान चली गई। मृतकों में कई युवा और छात्र शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का दौरा किया। बिल्डिंग मालिक समेत 3 गिरफ्तार, 4 अधिकारियों पर कार्रवाई। मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार सहायता का ऐलान।

🕯️ दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

#LucknowFire #newstoday #BreakingNews #UttarPradesh #FireIncident newstoday newstodaynawada

लखनऊ के अलीगंज (पुरनिया चौराहा) स्थित एक तीन मंजिला कमर्शियल इमारत में भीषण आग लगने से 15 लोगों की जान चली गई। मृतकों में कई युवा और छात्र शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का दौरा किया। बिल्डिंग मालिक समेत 3 गिरफ्तार, 4 अधिकारियों पर कार्रवाई। मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार सहायता का ऐलान। 🕯️ दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। #LucknowFire #newstoday #BreakingNews #UttarPradesh #FireIncident newstoday newstodaynawada

Nawada, Nawada | Jun 23, 2026