गढ़वा में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कल्याणपुर ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर वाहन से 426 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कंटेनर में ड्राइवर केबिन के पीछे गुप्त तहखाना बना रखा था। पुलिस ने कटर मशीन से बॉक्स को काटकर खोला, तो अंदर 426 पैकेट गांजा मिले।
हालांकि, मौके से चालक फरार है। पुलिस अब गांजे के स्रोत, गंतव्य और तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
Garhwa, Garhwa | Nov 9, 2026