पहड़िया में मारपीट के दौरान घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन गिरफ्तार
नौहट्टा थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल 30 वर्षीय नवीन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में मृतक की मां पार्वती देवी और उसके दो भाई प्रवीण कुमार व रवि कुमार भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि भोज के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि टांगी, तलवार, लाठी-डंडे समेत धारदार हथियारों से हमला किया गया।
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज प्राथमिकी में 15 लोगों को नामजद किया गया है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
#नौहट्टा #पहड़िया #रोहतास #मारपीट #जमीनविवाद #हत्या #पुलिस #रोहताससमाचार #बिहारसमाचार #अपनारोहतास