Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

प्रेस विज्ञप्ति #अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला चम्बा* *दिनांक – 20.06.2025* *छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करें प्रदेश सरकार : ABVP* #महाविद्यालयों में रिक्त पद भरे और बंद कक्षाएं बहाल करे प्रदेश सरकार : अर्पित जरयाल* *______________________* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चंबा विभाग के विभाग संयोजक अर्पित जरयाल ने कहा कि वर्तमान हिमाचल प्रदेश की सरकार जब से सत्ता में आई है तब से लेकर आज दिन तक यह सरकार अनेक छात्र विरोधी फैसले लेने का काम करती आई है। पहले तो इस वर्तमान प्रदेश सरकार ने अनेकों विद्यालयों को बंद किया उसके पश्चात कई विद्यालयों को मर्ज करने का निर्णय भी लिया और प्रदेश भर के कई महाविद्यालयों की तालाबंदी करने का छात्र विरोधी फैसला भी यह प्रदेश सरकार ले चुकी है। और अब तो इस प्रदेश सरकार ने ऐसा फैसला लिया है जो छात्रों के भविष्य पर एक सीधा प्रहार है। जरयाल ने कहा कि हम देखते हैं कि हमारे जिला चंबा की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए हमारे जिला में पहले से अनेकों महाविद्यालय खोले गए थे ताकि जिला चंबा के हर एक छात्र को शिक्षा का उसका अधिकार प्राप्त हो सके उसको उसका वह हक मिल सके जिसका वह अधिकारी है। परंतु आज के समय में वर्तमान प्रदेश सरकार उन छात्रों से उनका हक छिनने का काम कर रही है। अर्पित जरयाल ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार ने *तेलका महाविद्यालय* में B.Com की कक्षाओं को बंद करने का व *भरमौर महाविद्यालय* में B Sc की कक्षाओं को बंद करने का दमनकारी फैसला लिया है जिसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कड़ा विरोध करती है। अर्पित जरयाल ने कहा कि यह छात्र विरोधी फैसला अनेकों ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के भविष्य पर सरकार द्वारा एक गहरा प्रहार है और ऐसा करके प्रदेश सरकार उन छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के द्वारा बंद कर रही है। अर्पित जरयाल ने यह भी कहा कि तेलका के साथ लगते *भलेई महाविद्यालय* को बंद करने का निर्णय भी प्रदेश सरकार ले चुकी है जो यह साबित करता है की यह सरकार ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से वंचित करने का काम कर रही है। इसके अलावा जिला चंबा के ऐसे अनेकों महाविद्यालय हैं जिनमें लंबे समय से शिक्षकों के रिक्त पद पड़े हैं। जिनमे सलूणी, लिल्ह, बनिखेत और भरमौर जैसे महाविद्यालय हैं जहां शिक्षकों की कमी है और कई रिक्त पद खाली है परंतु सरकार इन पदों को भरने के बजाय पाठ्यक्रमों और कक्षाओं को बंद करने का काम कर रही है जो प्रदेश सरकार की शिक्षा विरोधी सोच को दर्शाता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिमाचल प्रदेश सरकार से यह मांग करती है की B Sc व B.Com की कक्षाओं को बंद का निर्णय वापस ले व अनेकों महाविद्यालयों में हरित पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। ओर यदि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपना यही रवैया छात्रों के प्रति रखते हुए छात्रों के भविष्य की अनदेखी की तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों के हको के लिए एक उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदार वर्तमान हिमाचल प्रदेश की सरकार होगी। *जारीकर्ता* *अर्पित जरयाल* *ABVP चंबा विभाग संयोजक* 9816674500

Chamba, Chamba | Jun 20, 2026

MORE NEWS

जिला किन्नौर में एनएच 5 पर माल वाहक ट्रक सहित चोलिंग पुल सतलुज में समाया चालक सुरक्षित #cmohp #himachalpradesh #dcchamba #mandi #Una #solan #hamirpur #lahaul #chamba

जिला किन्नौर में एनएच 5 पर माल वाहक ट्रक सहित चोलिंग पुल सतलुज में समाया चालक सुरक्षित #cmohp #himachalpradesh #dcchamba #mandi #Una #solan #hamirpur #lahaul #chamba

Chamba, Chamba | Jun 24, 2026

राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर सेवा का संकल्प, होली घाटी में चन्द्रमणी कुलेठी ने बांटे फल और जूस
पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी की 93वीं जयंती पर होली घाटी में सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण। युवा नेता चन्द्रमणी कुलेठी की अगुवाई में विद्यालयों, सीएचसी होली और मुख्य बाजार में हजारों बच्चों एवं क्षेत्रवासियों को फल और जूस वितरित कर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
#RajaVirbhadraSingh #93rdBirthAnniversary #ChandramaniKuleti #HoliValley #Bharmour #VirbhadraFoundation #HimachalPradesh #JanSeva #Congress #HimachalNews #EkNazarHimachalNews #ChambaNews #Tribute #PublicService #HoliBharmo

राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर सेवा का संकल्प, होली घाटी में चन्द्रमणी कुलेठी ने बांटे फल और जूस पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी की 93वीं जयंती पर होली घाटी में सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण। युवा नेता चन्द्रमणी कुलेठी की अगुवाई में विद्यालयों, सीएचसी होली और मुख्य बाजार में हजारों बच्चों एवं क्षेत्रवासियों को फल और जूस वितरित कर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि। #RajaVirbhadraSingh #93rdBirthAnniversary #ChandramaniKuleti #HoliValley #Bharmour #VirbhadraFoundation #HimachalPradesh #JanSeva #Congress #HimachalNews #EkNazarHimachalNews #ChambaNews #Tribute #PublicService #HoliBharmo

Chamba, Chamba | Jun 23, 2026

पांगी के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

पांगी की पंचायतों में अधिकारों का इंतजार, जनादेश बनाम प्रशासनिक व्यवस्था का सवाल

सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News 
किलाड़, पांगी 23 जून 
जनजातीय क्षेत्र पांगी में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को अब तक प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां नहीं मिलने से असंतोष बढ़ता जा रहा है। प्रतिनिधियों ने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर इसे लोकतांत्रिक जनादेश के साथ अन्याय बताते हुए शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है।
प्रतिनिधियों का तर्क है कि जनता ने जिन लोगों को चुनकर पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी है, वे शपथ लेने के बाद भी अधिकारविहीन बने हुए हैं, जबकि पूर्व प्रतिनिधि कार्य करते रहेंगे। इससे पंचायतों में दोहरी स्थिति पैदा हो रही है और स्थानीय स्तर पर भ्रम की स्थिति बन रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि चुनाव हो चुके हैं और नए प्रतिनिधि जनता के विश्वास के साथ चुनकर आए हैं, तो फिर उन्हें अधिकार सौंपने में इतनी लंबी देरी क्यों? लोकतंत्र की मूल भावना यही कहती है कि जनता का ताजा जनादेश सर्वोपरि होना चाहिए।
दूसरी ओर सरकार का पक्ष यह हो सकता है कि पंचायतों के कार्यकाल, वित्तीय प्रक्रियाओं और प्रशासनिक निरंतरता को बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई हो। लेकिन यदि यह प्रक्रिया विकास कार्यों को प्रभावित करती है और जनता को अपने चुने हुए प्रतिनिधियों से काम करवाने का अवसर नहीं देती, तो इस पर पुनर्विचार आवश्यक हो जाता है।
पांगी जैसे दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र में पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सड़क, पेयजल, स्वच्छता, मनरेगा और अन्य ग्रामीण योजनाओं का बड़ा हिस्सा पंचायतों के माध्यम से संचालित होता है। ऐसे में अधिकारों के हस्तांतरण में देरी का सीधा असर ग्रामीण विकास पर पड़ सकता है।
अब नजर राज्यपाल, सरकार और संबंधित विभागों पर है कि वे इस मुद्दे का समाधान किस प्रकार निकालते हैं। क्योंकि यह केवल पंचायत प्रतिनिधियों का मामला नहीं, बल्कि जनता द्वारा दिए गए जनादेश के सम्मान और स्थानीय स्वशासन की मजबूती से जुड़ा प्रश्न भी है।
सवाल यही है — जब जनता ने नए प्रतिनिधि चुन लिए हैं, तो उन्हें काम करने का अधिकार कब मिलेगा?
#PangiLiveNews #Pangi #PanchayatElection #PanchayatiRaj #HimachalPradesh #TribalArea #Democracy #LocalGovernance #Chamba #BharmourPangi #PanchayatRepresentatives #HimachalNews #PangiValley #GroundReport

पांगी के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन पांगी की पंचायतों में अधिकारों का इंतजार, जनादेश बनाम प्रशासनिक व्यवस्था का सवाल सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News किलाड़, पांगी 23 जून जनजातीय क्षेत्र पांगी में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को अब तक प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां नहीं मिलने से असंतोष बढ़ता जा रहा है। प्रतिनिधियों ने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर इसे लोकतांत्रिक जनादेश के साथ अन्याय बताते हुए शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है। प्रतिनिधियों का तर्क है कि जनता ने जिन लोगों को चुनकर पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी है, वे शपथ लेने के बाद भी अधिकारविहीन बने हुए हैं, जबकि पूर्व प्रतिनिधि कार्य करते रहेंगे। इससे पंचायतों में दोहरी स्थिति पैदा हो रही है और स्थानीय स्तर पर भ्रम की स्थिति बन रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि चुनाव हो चुके हैं और नए प्रतिनिधि जनता के विश्वास के साथ चुनकर आए हैं, तो फिर उन्हें अधिकार सौंपने में इतनी लंबी देरी क्यों? लोकतंत्र की मूल भावना यही कहती है कि जनता का ताजा जनादेश सर्वोपरि होना चाहिए। दूसरी ओर सरकार का पक्ष यह हो सकता है कि पंचायतों के कार्यकाल, वित्तीय प्रक्रियाओं और प्रशासनिक निरंतरता को बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई हो। लेकिन यदि यह प्रक्रिया विकास कार्यों को प्रभावित करती है और जनता को अपने चुने हुए प्रतिनिधियों से काम करवाने का अवसर नहीं देती, तो इस पर पुनर्विचार आवश्यक हो जाता है। पांगी जैसे दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र में पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सड़क, पेयजल, स्वच्छता, मनरेगा और अन्य ग्रामीण योजनाओं का बड़ा हिस्सा पंचायतों के माध्यम से संचालित होता है। ऐसे में अधिकारों के हस्तांतरण में देरी का सीधा असर ग्रामीण विकास पर पड़ सकता है। अब नजर राज्यपाल, सरकार और संबंधित विभागों पर है कि वे इस मुद्दे का समाधान किस प्रकार निकालते हैं। क्योंकि यह केवल पंचायत प्रतिनिधियों का मामला नहीं, बल्कि जनता द्वारा दिए गए जनादेश के सम्मान और स्थानीय स्वशासन की मजबूती से जुड़ा प्रश्न भी है। सवाल यही है — जब जनता ने नए प्रतिनिधि चुन लिए हैं, तो उन्हें काम करने का अधिकार कब मिलेगा? #PangiLiveNews #Pangi #PanchayatElection #PanchayatiRaj #HimachalPradesh #TribalArea #Democracy #LocalGovernance #Chamba #BharmourPangi #PanchayatRepresentatives #HimachalNews #PangiValley #GroundReport

Chamba, Chamba | Jun 23, 2026

सलूणी: शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर्स पहुंचे अनशन स्थल, समाधान के आश्वासन पर टूटा अनशन
सलूणी में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन के बीच शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर्स अनशन स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से विस्तृत बातचीत की। प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों की व्यवस्था और उचित समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद अनशनकारी अपनी मांगों पर सकारात्मक सहमति जताते हुए अनशन समाप्त करने पर राजी हो गए।
इसके बाद डिप्टी डायरेक्टर के हाथों जूस पीकर आंदोलनकारियों ने अपना अनशन समाप्त किया। इस दौरान स्थानीय लोगों, अभिभावकों और समाजसेवियों ने उम्मीद जताई कि विभाग द्वारा किए गए आश्वासनों को शीघ्र धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।
सुनील पहाड़ी ✍️ 
Pahadi News Suneel Pahadi 
#सलूणी #ChambaNews #Education #HimachalPradesh #Teachers #Salooni #Chamba #BreakingNews #HimachalNews #Students

सलूणी: शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर्स पहुंचे अनशन स्थल, समाधान के आश्वासन पर टूटा अनशन सलूणी में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन के बीच शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर्स अनशन स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से विस्तृत बातचीत की। प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों की व्यवस्था और उचित समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद अनशनकारी अपनी मांगों पर सकारात्मक सहमति जताते हुए अनशन समाप्त करने पर राजी हो गए। इसके बाद डिप्टी डायरेक्टर के हाथों जूस पीकर आंदोलनकारियों ने अपना अनशन समाप्त किया। इस दौरान स्थानीय लोगों, अभिभावकों और समाजसेवियों ने उम्मीद जताई कि विभाग द्वारा किए गए आश्वासनों को शीघ्र धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके। सुनील पहाड़ी ✍️ Pahadi News Suneel Pahadi #सलूणी #ChambaNews #Education #HimachalPradesh #Teachers #Salooni #Chamba #BreakingNews #HimachalNews #Students

Chamba, Chamba | Jun 23, 2026

Chamba, Chamba | Jun 23, 2026

प्रेस विज्ञप्ति #अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला चम्बा* *दिनांक – 20.06.2025* *छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करें प्रदेश सरकार : ABVP* #महाविद्यालयों में रिक्त पद भरे और बंद कक्षाएं बहाल करे प्रदेश सरकार : अर्पित जरयाल* *______________________* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चंबा विभाग के विभाग संयोजक अर्पित जरयाल ने कहा कि वर्तमान हिमाचल प्रदेश की सरकार जब से सत्ता में आई है तब से लेकर आज दिन तक यह सरकार अनेक छात्र विरोधी फैसले लेने का काम करती आई है। पहले तो इस वर्तमान प्रदेश सरकार ने अनेकों विद्यालयों को बंद किया उसके पश्चात कई विद्यालयों को मर्ज करने का निर्णय भी लिया और प्रदेश भर के कई महाविद्यालयों की तालाबंदी करने का छात्र विरोधी फैसला भी यह प्रदेश सरकार ले चुकी है। और अब तो इस प्रदेश सरकार ने ऐसा फैसला लिया है जो छात्रों के भविष्य पर एक सीधा प्रहार है। जरयाल ने कहा कि हम देखते हैं कि हमारे जिला चंबा की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए हमारे जिला में पहले से अनेकों महाविद्यालय खोले गए थे ताकि जिला चंबा के हर एक छात्र को शिक्षा का उसका अधिकार प्राप्त हो सके उसको उसका वह हक मिल सके जिसका वह अधिकारी है। परंतु आज के समय में वर्तमान प्रदेश सरकार उन छात्रों से उनका हक छिनने का काम कर रही है। अर्पित जरयाल ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार ने *तेलका महाविद्यालय* में B.Com की कक्षाओं को बंद करने का व *भरमौर महाविद्यालय* में B Sc की कक्षाओं को बंद करने का दमनकारी फैसला लिया है जिसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कड़ा विरोध करती है। अर्पित जरयाल ने कहा कि यह छात्र विरोधी फैसला अनेकों ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के भविष्य पर सरकार द्वारा एक गहरा प्रहार है और ऐसा करके प्रदेश सरकार उन छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के द्वारा बंद कर रही है। अर्पित जरयाल ने यह भी कहा कि तेलका के साथ लगते *भलेई महाविद्यालय* को बंद करने का निर्णय भी प्रदेश सरकार ले चुकी है जो यह साबित करता है की यह सरकार ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से वंचित करने का काम कर रही है। इसके अलावा जिला चंबा के ऐसे अनेकों महाविद्यालय हैं जिनमें लंबे समय से शिक्षकों के रिक्त पद पड़े हैं। जिनमे सलूणी, लिल्ह, बनिखेत और भरमौर जैसे महाविद्यालय हैं जहां शिक्षकों की कमी है और कई रिक्त पद खाली है परंतु सरकार इन पदों को भरने के बजाय पाठ्यक्रमों और कक्षाओं को बंद करने का काम कर रही है जो प्रदेश सरकार की शिक्षा विरोधी सोच को दर्शाता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिमाचल प्रदेश सरकार से यह मांग करती है की B Sc व B.Com की कक्षाओं को बंद का निर्णय वापस ले व अनेकों महाविद्यालयों में हरित पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। ओर यदि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपना यही रवैया छात्रों के प्रति रखते हुए छात्रों के भविष्य की अनदेखी की तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों के हको के लिए एक उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदार वर्तमान हिमाचल प्रदेश की सरकार होगी। *जारीकर्ता* *अर्पित जरयाल* *ABVP चंबा विभाग संयोजक* 9816674500 - Chamba News