सासाराम नगर थाना में दर्ज गुमशुदगी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी गिरोह का खुलासा किया है।
पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ जिले से पीड़िता युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। एसडीपीओ वन विप्लव कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि अंतरराज्यीय गिरोह ने युवती को राजस्थान में 2.50 लाख रुपये में बेच दिया था। मामले में गिरोह के दो सदस्यों तूफान सिंह और पिंटू राठौर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
#rohtasdistrict #rohtasnews