
छतरपुर 🆕 छतरपुर थाना हरपालपुर क्षेत्र अंतर्गत फर्जी
एवं कूटरचित जमीन विक्रय पत्र तैयार कर जालसाजी, धोखाधड़ी, प्रतिरूपण एवं साजिश संबंधी प्रकरण में फरार
8वें आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना हरपालपुर अंतर्गत ग्राम कैमाहा, रानीपुरा मौजा में जमीन संबंधी फर्जी एवं कूटरचित विक्रय पत्र निष्पादित करने, जालसाजी, धोखाधड़ी, प्रतिरूपण एवं साजिश रचने संबंधी शिकायत की जांच एवं फरियादिया सरोज राजपूत निवासी ग्राम बिजौरी, थाना अजनर, जिला महोबा की रिपोर्ट पर थाना हरपालपुर में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी, प्रतिरूपण एवं साजिश में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा पूर्व में उक्त प्रकरण में संलिप्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में फरार 8वें आरोपी— तत्कालीन सचिव ग्राम रानीपुरा 👉 रामगोपाल शर्मा पिता रमेश चंद्र शर्मा निवासी ग्राम गलान, थाना हरपालपुर* को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कृत्य में सम्मिलित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अलीपुरा उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, प्रधान आरक्षक रमन सिंह, आबिद, सौरभ एवं टीम की भूमिका रही।
#MP #bundelkhand #chhatarpur