
#पीलीभीत वोटर लिस्ट स्कैम के आरोपी दोनों SDM आज सस्पेंड कर दिए गए। ऐसा आदेश चुनाव आयोग ने दिया है। #मयंक_गोस्वामी और #हेमंत_चौधरी को सस्पेंड करने का आदेश। अब आयोग ने स्पष्ट किया है कि दोनों अधिकारियों की चार्जशीट जांच के लिए आयोग को भेजी जाए और आयोग की पूर्व अनुमति के बिना उनकी बहाली न की जाए। मयंक गोस्वामी पर एक और आरोप लगा है कि उसने पीलीभीत तैनाती के दौरान करोड़ों रुपए कमाए और अर्जित काले धन को रियल एस्टेट में लगाया है। लेकिन अभी इसकी जांच बाकी है। इस बीच चुनाव आयोग ने दोनों अधिकारियों और VRC कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार के खिलाफ पहले से दर्ज FIR में भारतीय न्याय संहिता की धारा 198 जोड़ने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही पांच सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AEROs) की भूमिका की जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट तीन दिन में मांगी है। इतना ही नहीं, पीलीभीत की चारों विधानसभा सीटों की मतदाता सूचियों की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में तलब की गई है। पूरे उत्तर प्रदेश में फॉर्म 6, 7 और 8 के जरिए मतदाताओं के नाम जोड़ने, काटने और संशोधन से जुड़े रिकॉर्ड की दोबारा गहन जांच कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
#Pilibhit #ElectionCommission #VoterListScam
#pilibhit #NewsUpdateNews