
5 जून की ग्राम सभा में "श्रम योगी मानधन योजना" का अधिक से अधिक पंजीयन कराएं
---
मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार प्रदेश में "विश्व पर्यावरण दिवस" के अवसर पर दिनांक 5 जून 2026 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम सभा में निर्वाचित प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत पदाधिकारियो, स्वयं सहायता समूहों, स्वच्छाग्रहियों, सफाई कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति परिवारों, कमजोर समूहों, समुदाय आधारित संगठनों और स्थानीय संस्थानों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने जिले के सभी पंचायत सचिवों को निर्देशित किया है कि 5 जून को सभी ग्राम पंचायतो में ग्राम सभा का आयोजन सुनिश्चित किया जावे। उन्होंने इन ग्राम सभाओ में विशेष रूप से "प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना" में पात्रतानुसार अधिक से अधिक लोगो का पंजीयन कराने के निर्देश भी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों को दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रवासी श्रमिको का "प्रवासी श्रमिक पोर्टल" पर पंजीयन कराने, संबल एवं कर्मकार योजना अंतर्गत पंजीकृत श्रमिको की ई-के वाय सी कराने, पंजीकृत श्रमिको की सूची का वाचन एवं सत्यापन कराने तथा बाल एवं बंधक श्रम के संबंध में जागरूकता जैसे विषय ग्राम सभा में शामिल करने के निर्देश सभी पंचायत सचिवों को दिए हैं।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
#khandwa