
वार्ड 34 से निर्वाचित पार्षद नंदू श्री मंत्री का अभिनंदन
मेड़ता सिटी। शहर के चौमुखा महादेव मंदिर के सामने स्थित प्रसिद्ध श्रीजा कैफे पर आज अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड नंबर 34 से पार्षद पद पर निर्वाचित एवं प्रेस क्लब मेड़ता के अध्यक्ष नंदू श्री मंत्री का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
श्रीजा कैफे के संचालक पुखराज टाक एवं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन सरिता टाक ने नवनिर्वाचित पार्षद नंदू श्री मंत्री का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के सदस्यों सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रीजा कैफे के संचालक पुखराज टाक ने कहा कि नंदू श्री मंत्री ने वार्ड 34 से जीत दर्ज कर प्रेस क्लब का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नंदू श्री मंत्री वार्ड 34 के विकास से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ पत्रकारों एवं मीडिया जगत के हितों से जुड़े विषयों को भी नगर पालिका में प्रभावी रूप से उठाएंगे।
इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक वीरेंद्र वर्मा, पुखराज टाक, संदीप बोहरा, अध्यक्ष नंदू श्री मंत्री, संरक्षक सुशील दिवाकर, सचिव मोहन मेहरिया, उपाध्यक्ष सुनील पुरी, कोषाध्यक्ष महेंद्र टेलर, लोक अभियोजक अभिमन्यु शर्मा, प्रचार मंत्री सीपी पुजारी, अरविंद गोलियां सहित प्रेस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षद नंदू श्री मंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Merta, Nagaur | Oct 5, 2026