री-नीट परीक्षा के लिए रविवार को कोटा के 92 परीक्षा केंद्रों पर 32,715 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों की भीड़ नजर आई, जहां कई छात्र अंतिम समय तक रिवीजन करते दिखे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया, यहां तक कि छात्रों के हाथों में बंधे कलावे भी हटवाए गए। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन परीक्षा पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, जबकि सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और मेडिकल कॉलेज के छात्रों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं।
Ladpura, Kota | Jun 21, 2026