
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित
हाजीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मंगलवार को कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज आनंद नंदन सिंह ने किया।
अपने संबोधन में प्रधान जिला जज ने कहा कि जमीनी स्तर पर कानूनी जागरूकता से सशक्त समाज और न्याय से सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने बताया कि नालसा की जागृति योजना का उद्देश्य लोगों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सेवाओं की जानकारी देना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को न्याय तक समान एवं आसान पहुंच सुनिश्चित हो सके।
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम मनोज तिवारी ने कहा कि साक्षरता दर बढ़ाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करना होगा। उन्होंने गांव-गांव में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को न्याय के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, वैशाली प्रमोद कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य सह सचिव डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास के अशिक्षित लोगों को साक्षर बनाने के अभियान में योगदान दे। साथ ही उन्होंने डिजिटल साक्षरता के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सोनाली संचिता, व्यवहार न्यायालय के प्रबंधक विशाल कुमार, नाजिर अनिकेत आनंद, सूचीबद्ध अधिवक्ता अनसूइया कुमारी, उत्तम कुमार, माया कुमारी, पीएलवी मुकेश कुमार, दयानंद, जय प्रकाश कुमार, शुभम, विनोद रजक एवं रुपेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में अमित किशोर वर्मा, पूजा कुमारी, रंजन कुमार, मृत्युंजय कुमार, सत्यमूर्ति कुमार, रोहित कुमार, संतोष कुमार एवं गुंजन ने सक्रिय भूमिका निभाई।
#अंतरराष्ट्रीयसाक्षरतादिवस #कानूनीजागरूकता #जिलाविधिकसेवाप्राधिकार #वैशाली #हाजीपुर #नालसा #न्याय #साक्षरताअभियान #डिजिटलसाक्षरता #LegalAwareness #YoungIndiaNews