
#गुना - जिले में होने जा रहा है सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप का आयोजन
भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय गुना के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड जयपुर के द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा जवान के पद पर भर्ती हेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शारीरिक मापदंड के अनुसार सुरेंद्र कुमार भर्ती अधिकारी युवाओं का चयन करेंगे।
जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.एस. मीना ने बताया कि कैंप दिनांक 15 सितम्बर /2026 को जनपद पंचायत चांचौड़ा, दिनांक 16 सितम्बर 2026 को तहसील कुम्भराज में, 17 सितम्बर 2026 को जनपद पंचायत राघौगढ़, 18 सितम्बर 2026 को जनपद पंचायत बमोरी एवं 19 सितम्बर 2026 को जनपद पंचायत आरोन में सुबह 11:00 से 3:00 तक किया जायेगा।
इन चयनित युवाओं को जयपुर में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नौकरी दी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में जैसे दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर का किला, झांसी का किला, खजुराहो का मंदिर, सांची स्तूप, भोपाल एम्स, आगरा का ताजमहल, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक आदि। 15000/- से 25000/- की सैलरी पर रखा जाएगा। सुविधा:- पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, वेतन वृद्धि, प्रमोशन, इंश्योरेंस एवं दो बच्चों की पढ़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईपीएस स्कूल देहरादून में करवा सकते हैं।
इच्छुक बेरोजगार जिनकी योग्यता 10 वीं पास उम्र 19 से 40 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर हो, वे उक्त स्थानों में 10 वी की अंकसूची की फोटो कॉपी आधार कार्ड, दो फोटो रजिस्ट्रेशन शुल्क 350/- चयनित उम्मीदवार को क्यू आर कोड से जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.ssciindia.com एवं मोबाइल नंबर 9079850906 पर संपर्क कर सकते हैं।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner