
*श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों ने पकड़ा जोर, प्रचार-प्रसार एवं आमंत्रण समिति की बैठक संपन्न* 🙏
🚩 *30 अक्टूबर से होगा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ - पूज्य पं. विपिन बिहारी दास जी महाराज के श्रीमुख से* 🚩
*गोटेगांव।* नगर में आगामी 30 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रही पूज्य पंडित विपिन बिहारी दास जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
इसी क्रम में मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रचार-प्रसार एवं आमंत्रण समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सचिव *इंजी. सरदार सिंह जी पटेल (S S Patel)* की मौजूदगी में संपन्न हुई।
बैठक में कथा के व्यापक प्रचार-प्रसार, घर-घर तक आमंत्रण पहुंचाने, पोस्टर-बैनर, सोशल मीडिया प्रचार तथा आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
सनातन धर्म की दिव्यता, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से जुड़े इस पावन आयोजन को लेकर नगर सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहौल है। समिति द्वारा अधिक से अधिक धर्मप्रेमी बंधुओं को कथा में सहभागी बनाने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।
🌺 *आप सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालु सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।* 🌺
🙏 *जय श्री राधे-कृष्ण* 🙏
*आयोजक : मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन परिवार, गोटेगांव*
: कैलाश गुप्ता | नई दुनिया, गोटेगांव*
📱 *मो. 9329446506*
#ShrimadBhagwatKatha #BhagwatKatha #VipinBihariDasJiMaharaj #Gotegaon #ManinagendraSinghFoundation #JalamSinghPatel #SSPatel #SardarSinghPatel #SanatanDharma #RadheRadhe #Narsinghpur #KailashGupta #NaiDunia