#गोंडा में बाढ़ से निपटने के लिए ₹3 करोड़ का खास रेस्क्यू व्हीकल ‘हनुमान रथ’ तैयार है। #SHERP नाम की यह ऑल-टेरेन गाड़ी जमीन, पानी और दलदल—तीनों जगह आसानी से चल सकती है। इसे BJP विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने जिला प्रशासन को सौंपा है।
यह रेस्क्यू व्हीकल जमीन पर करीब 40 किमी प्रति घंटे और पानी में 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है। एक बार में 8 से 9 लोगों को सुरक्षित निकालने की क्षमता रखने वाला यह वाहन लगातार करीब 40 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन में इस्तेमाल किया जा सकता है।
‘हनुमान रथ’ में 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, इन-बिल्ट एयर कंप्रेसर, लाइफ जैकेट और सेफ्टी बेल्ट जैसी सुविधाएं हैं। रात, धुंध और खराब मौसम में भी कैमरों की मदद से आसपास की स्थिति पर नजर रखी जा सकती है।
गोंडा में सरयू नदी के बढ़े जलस्तर के बीच जिला प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों पर निगरानी बढ़ाई है। ऐसे में यह हाई-टेक रेस्क्यू व्हीकल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान के लिए अहम साबित हो सकता है।
#breakingnewswala #UPNews #BNWTV