
बिहार के हाजीपुर में महिला सिपाही को बंधक बना कर
रेप, छोटी बहन से भी हैवानियत..!
- बिहार में पुलिस की नाक के नीचे बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस बार एक महिला सिपाही की अस्मत बिहार में लूट ली गई है। वैशाली जिले के हाजीपुर में हुई इस वारदात ने सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात गृहरक्षा वाहिनी की महिला सिपाही और उसकी छोटी बहन को अगवा कर लिया गया। आरोपित ने महिला सिपाही को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जवान की नाबालिग बहन के साथ भी जबरदस्ती का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में सिपाही और उसकी छोटी बहन को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान आरोपित और उसके पड़ोसियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की।
इस बीच पुलिस को चकमा देकर आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां ने गोरौल थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही एक व्यक्ति को आरोपित किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी दोनों बेटियां बेलवर हाट से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। रास्ते से दोनों को अगवा कर लिया। घर में बंधक बनाकर बड़ी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। छोटी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की गई। सूचना पर अवर निरीक्षक अजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच कर दोनों को आरोपित के चंगुल से मुक्त कराया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है।
#BREAKING #BreakingNews #Bihar #crime #rape