
नवादा जिले के 4 साईबर ठग बाबा नगरी देवघर में हुआ गिरफ्तार!!🧐
Cash on Delivery (COD) का झांसा देकर ठगी करने वाले 4 साइबर शातिर बदमाशों को देवघर पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर देवघर पुलिस ने छापेमारी कर Flipkart, Blue Dart, First Flight एवं DTDC के फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर आम लोगों से साइबर ठगी करने वाले 04 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में (1). धर्मराज कुमार सिंह, उम्र-19 वर्ष, पिता-गोपाल सिंह, ग्राम उडनपुर, थाना नगर ,जिला- नवादा (2). सत्यम कुमार सिंह, उम्र-20 वर्ष, पिता-रणजीत कुमार सिंह, ग्राम-संगमा, थाना- शाहपुर, जिला-नवादा (3). गौतम कुमार सिंह, उम्र-22वर्ष, पिता-स्व. अशोक सिंह, ग्राम – आजमपुर, थाना-वरसालीगंज, जिला-नवादा (4)राजाराम कुमार सिंह, उम्र-19 वर्ष, पिता रणजय सिंह, ग्राम-आजमपुर, थाना-वरसालीगंज, जिला- नवादा,
अभियुक्त के पास से 05 मोबाइल फोन, 07 सिम कार्ड एवं 01 प्रतिबिंब सिम बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में बरामद मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड का उपयोग साइबर ठगी में किए जाने की पुष्टि हुई है। ये मुख्य रूप से Cash on Delivery (COD) पार्सल, डिलीवरी चार्ज, कस्टम चार्ज, एड्रेस वेरिफिकेशन अथवा अन्य बहानों का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन भुगतान करवाते थे और साइबर ठगी को अंजाम देते थे।
Nawada, Nawada | Jun 22, 2026