
जैनी असली या नकली? तीन तस्वीरों ने खड़े किए कई सवाल, सियासत में बढ़ी हलचल!, आखिर तिल कहा गया
देहरादून। जैनी प्रकरण को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच की मांग से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सत्ता पक्ष इस मामले को राजनीतिक मुद्दा बना रहा है।
ध्यान दीजिए : पहली तस्वीर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की जैनी को लेकर टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो से जुड़ी महिला की बताई जा रही है।
दूसरी तस्वीर: देहरादून में मीडिया के सामने जैनी के रूप में प्रस्तुत हुई महिला की तस्वीर।
तीसरी तस्वीर: सोशल मीडिया पर जैनी की वर्ष 2003 की बताई जा रही तस्वीर।
अब सवाल यह है कि इन तस्वीरों और दावों की वास्तविकता क्या है? क्या तीनों तस्वीरों में दिखाई दे रही महिलाएं एक ही हैं या अलग-अलग? इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
जनता के सवाल:
जैनी की असल पहचान क्या है?
वर्ष 2003 की बताई जा रही तस्वीर की सत्यता क्या है?
सामने आई महिलाओं के दावों की जांच कौन करेगा?
क्या इस पूरे प्रकरण का अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच की मांग से कोई राजनीतिक संबंध है?
फिलहाल उत्तराखंड में जैनी प्रकरण को लेकर सियासी घमासान जारी है।
#Uttarakhand #JeniCase #CBIInquiry #BJP Ganesh Godiyal Dr Harak Singh Rawat Harak Singh Rawat for Uttarakhand #follower #hihglights