विद्यार्थियों में सेवा, समर्पण और संकल्प की भावना विकसित करने तथा उनकी रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति संबंधी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 28 सितंबर को सेजेस मनेन्द्रगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने चित्रकला और भाषण विधाओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव ने की। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार पाण्डेय, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ के प्राचार्य संजीव कुमार, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्रीमती अलका चौहथा एवं जिला सांख्यिकी अधिकारी अनिरुद्ध शुक्ला उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_की_कहानी #SevaKiKahani #SevaSetu