सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से जुड़ी यह कहानी बताती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के सपनों को नई दिशा दे रही हैं। ग्राम पंचायत महराजपुर, विकासखंड मनेन्द्रगढ़ निवासी श्रीमती कुंती सिंह के पुत्र नितिन सिंह को अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का लाभ मिला है। नितिन वर्तमान में रूंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में अध्ययनरत हैं, जहां उन्हें आवासीय वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। आर्थिक परिस्थितियों के कारण जिस बेहतर शिक्षा का सपना परिवार के लिए कठिन लग रहा था, वही सपना अब योजना के माध्यम से साकार हो रहा है। नितिन की शिक्षा और भविष्य को लेकर परिवार में नई उम्मीद जगी है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_की_कहानी #sevakikahani