कोटा के विज्ञान नगर क्षेत्र में मोहर्रम के मद्देनज़र जुलूस मार्गों पर व्याप्त समस्याओं को लेकर समाजसेवी तबस्सुम आसिफ मिर्ज़ा ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, सड़कों के गड्ढे भरवाने तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने प्रशासन को अवगत कराया कि जुलूस मार्गों पर कई स्थानों पर अव्यवस्थाएं श्रद्धालुओं और आमजन के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। तबस्सुम आसिफ मिर्ज़ा ने मोहर्रम से पूर्व सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर आवश्यक व्यवस्थाएं कराने की मांग की
Ladpura, Kota | Jun 22, 2026