
// प्रेस नोट //
जिला दतिया
*थाना इंदरगढ पुलिस ने 5 जुआरियों का हार-जीत दावं लगाते पकडा*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल व्दारा दिये गये निर्देशानुसार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला एवं श्रीमान एसडीओपी महोदया श्री दिव्या राजावत अनुभाग सेवढा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी इंदरगढ थाना पुलिस 5 जुआरियों को हार-जीत का दांव लगाते हुये पकडा एवं आरोपीगणों के कब्जे से 10,400 रुपये व एक ताश की गड्डी जप्त की गई।
विवरण- दिनांक 11.10.26 की दरम्यानी रात मुखबिर की सूचना पर आकाश की कोठी के केथ के पास मौजा खडौआ से दबिस देकर 5 जुआरियो को पकड़ा जिनसे प्रथक – प्रथक नाम पता पूछे तो पहले ने अपना नाम सुरेन्द्र पुत्र बुद्धसिंह कुशवाह उम्र 29 साल नि. खङौआ दूसरे ने अपना नाम ब्रजनन्दन पटवा पुत्र पातीराम पटवा उम्र 30 साल निवासी खङौआ तीसरे ने अपना नाम राधाकृष्ण पुत्र बनमाली कुशवाह उम्र 21 साल निवासी खङौआ चौथे ने अपना नाम बृजेश पुत्र हरप्रसाद कुशवाह उम्र 35 साल निवासी खङौआ एवं पांचवे ने अपना नाम राजेश पुत्र बुद्धसिंह कुशवाह उम्र 24 साल निवासी खङौआ का होना बताया उनके कब्जे से कुल 10400 रुपये व एक ताश की गड्डी 52 पत्तो की जप्त की गई आरोपीगणों का कृत्य धारा 13 जआ एक्ट का पाया जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त कार्यवाही में – निरी . गौरव शर्मा थाना प्रभारी इंदरगढ, सउनि नीरज विमय , प्रआर 632 राजेन्द्र कुशवाह, आर 764 भानुप्रताप दुबे, आर.919 रमाकान्त कुशवाह, आर.863मंजेश त्यागी , आर.412 लक्ष्मेन्द्र चौहान , आर 470 केशव रजक , सै.139 रामनिवास यादव , आर 722 प्रमोद गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।