
#राठ: मानसिक बीमारी से परेशान युवती ने उठाया खौफनाक कदम
राठ (हमीरपुर)
मझगवां थाना क्षेत्र के गिरवर गांव निवासी अशोक अहिरवार की बेटी पूजा (20) ने गुरुवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों के अनुसार, पूजा काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज फरीदाबाद में चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे उसने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। जब तक परिजनों की नजर पड़ी, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बड़े भाई प्रदीप कुमार, सचिन व मां रामढकेली का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
👉 अगर आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से जूझ रहा है, तो उसे अकेला न छोड़ें और समय रहते मदद लें।
#HamirpurNews #RathNews #BreakingNews #UttarPradeshNews #LocalNews #CrimeNews #MentalHealthAwareness
📢 ऐसी ही हर छोटी-बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज राठ टाइम्स को फॉलो करें।
👍 पोस्ट को लाइक करें, 💬 अपनी राय कमेंट में दें और 🔁 ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
Rath, Hamirpur | Jul 2, 2026