राणीसर से रामप्यारी ओमप्रकाश मुंड ने जताई सरपंच पद की उम्मीदवारी,आधुनिक खेल मैदान, ई-लाइब्रेरी और महिलाओं के रोजगार पर रहेगा जोर
राणीसर। सरपंच पद की उम्मीदवार रामप्यारी ओमप्रकाश मुंड ने कहा कि यदि ग्रामीणों ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो राणीसर और आसेरा दोनों गांवों में समान रूप से विकास कार्य करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के गांव के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि गांव में आधुनिक खेल मैदान और ई-लाइब्रेरी विकसित करने, पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास रहेगा। साथ ही महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
रामप्यारी ओमप्रकाश मुंड ने कहा कि पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि राणीसर और आसेरा दोनों गांवों में बजट का समान उपयोग हो तथा विकास कार्यों में किसी भी गांव के साथ भेदभाव न हो।