#चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव का भव्य आगाज, कबड्डी में सहजानंद विद्यालय विजेता
#पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष पर जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव का बुधवार को सेवा संघ इंटर कॉलेज सोहांव के मैदान में शुभारंभ हुआ। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन बालिका एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, रस्साकशी और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
जूनियर बालक कबड्डी के फाइनल में स्वामी सहजानंद विद्यालय भरौली की टीम ने बसंतपुर को 26-12 से हराकर खिताब जीता। सेमीफाइनल में बसंतपुर ने एंबीशन स्कूल को 22-18 और सहजानंद विद्यालय ने टुटुवारी को 18-13 से पराजित किया। बालिका एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को क्रिकेट, फुटबॉल और बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया।