
🚨 नारनौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी अवैध देसी शराब सहित तस्कर गिरफ्तार 🚨
महेंद्रगढ़ जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारनौल शहर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 'NV रसीला संतरा' मार्का की 10 पेटी (500 पव्वे) अवैध देसी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से मंडाणा निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस, परमिट या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने अवैध शराब और बोलेरो वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बोलेरो गाड़ी में अवैध शराब भरकर क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बहरोड़ मोड़ के पास नाकाबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब, नशा तस्करी या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
#NarnaulPolice #Mahendragarh #LiquorSmuggling #PoliceAction #HaryanaPolice #CrimeNews #NarnaulNews #BreakingNews