Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

मेवाड़ परिवार ने किए ठाकुर जी श्री जगन्नाथ राय जी के छप्पन भोग मनोरथ दर्शन उदयपुर. मेवाड़ की समृद्ध परम्परा अनुसार मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री जगदीश मंदिर में ठाकुर जी श्री जगन्नाथ राय जी महाराज के छप्पन भोग एवं विशेष सेवा-पूजा धराई। इस अवसर पर आयोजित भव्य छप्पन भोग मनोरथ दर्शन हेतु डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के नेतृत्व में श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़ अपने सुपुत्र महाराज कुमार हरितराज सिंह मेवाड़, सुपुत्रियां बाईजीलाल मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ एवं बाईजीलाल प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ तथा अपने माता-पिता ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनकवर्धन सिंह देव पटना बालंगीर एवं बालंगीर लोकसभा सांसद संगीता कुमारी सिंह देव पटना बालंगीर के साथ मंदिर पधारे। मंदिर पहुंचने पर पुजारी परिवार एवं उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के जयकारों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। सभी ने भी श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और सभी को शुभकामनाएं और बधाइयां दी। दर्शन उपरांत परिवार ने ठाकुर जी के श्रीचरणों में विशेष सेवा-पूजा अर्पित कर भेंट समर्पित की तथा सभी ने प्रार्थना की। इस अवसर पर श्री जगदीश मंदिर परिसर एवं जगदीश चौक श्रद्धालुओं की अपार आस्था और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। छप्पन भोग मनोरथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से ओत-प्रोत हो उठा। पुरुषोत्तम मास के समापन पर आयोजित यह धार्मिक आयोजन मेवाड़ की समृद्ध सनातन परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और भगवान जगन्नाथ के प्रति जनआस्था का अनुपम उदाहरण है।

Badgaon, Udaipur | Jun 15, 2026

MORE NEWS

राजसमंद में 50 भवन मालिकों को नोटिस, अब नहीं सुधरे तो होंगे सीज

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुई अग्निकांड की घटना के बाद राजस्थान का फायर एंड सेफ्टी विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। राजसमंद जिले में शिक्षण संस्थानों और बहुमंजिला भवनों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी गई है। नियमों की अनदेखी करने वाले भवन मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, वहीं आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं करने पर भवनों को सीज करने की चेतावनी भी दी गई है।

लखनऊ अग्निकांड के बाद राजसमंद जिले में फायर एंड सेफ्टी विभाग ने व्यापक अभियान शुरू किया है। राजसमंद शहर के साथ ही नाथद्वारा, आमेट, देवगढ़ सहित जिले के अन्य शहरी क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और बहुमंजिला भवनों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग की टीमें भवनों में फायर सेफ्टी से जुड़े इंतजामों की बारीकी से जांच कर रही हैं।
निरीक्षण के दौरान देखा जा रहा है कि भवनों में आग लगने की स्थिति में बचाव के पर्याप्त साधन मौजूद हैं या नहीं। फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म, इमरजेंसी एग्जिट, सुरक्षित निकासी मार्ग और अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की जांच की जा रही है। इसके अलावा भवनों में सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
अभियान के तहत राजसमंद और नाथद्वारा में दर्जनों शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया गया है। वहीं देवगढ़, आमेट सहित अन्य कस्बों में अब तक 60 से अधिक भवनों की जांच पूरी हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंभीर लापरवाही सामने आई है।
देवगढ़ शहर में नियमों के विपरीत संचालित पाए गए करीब 40 भवन मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं आमेट शहर में भी लगभग 10 ऐसे भवन मिले, जहां आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए। इन भवन मालिकों को भी नोटिस जारी कर निर्धारित समय में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सहायक अग्निशमन अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के तहत जिले में लगातार सर्वे और निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। बहुमंजिला भवनों में आग से बचाव के लिए जरूरी उपकरण और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। जिन भवनों में कमियां मिल रही हैं, उन्हें नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
फायर एंड सेफ्टी विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि नोटिस के बावजूद भवन मालिक आवश्यक फायर सेफ्टी व्यवस्थाएं नहीं करते हैं तो आगामी दिनों में ऐसे भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित भवनों को सीज भी किया जाएगा।

लखनऊ की घटना के बाद राजसमंद में फायर एंड सेफ्टी विभाग का यह अभियान लगातार जारी है। विभाग का कहना है कि लोगों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – राकेश कुमार यादव, सहायक अग्निशमन अधिकारी, नगर पालिका देवगढ़

राजसमंद में 50 भवन मालिकों को नोटिस, अब नहीं सुधरे तो होंगे सीज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुई अग्निकांड की घटना के बाद राजस्थान का फायर एंड सेफ्टी विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। राजसमंद जिले में शिक्षण संस्थानों और बहुमंजिला भवनों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी गई है। नियमों की अनदेखी करने वाले भवन मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, वहीं आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं करने पर भवनों को सीज करने की चेतावनी भी दी गई है। लखनऊ अग्निकांड के बाद राजसमंद जिले में फायर एंड सेफ्टी विभाग ने व्यापक अभियान शुरू किया है। राजसमंद शहर के साथ ही नाथद्वारा, आमेट, देवगढ़ सहित जिले के अन्य शहरी क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और बहुमंजिला भवनों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग की टीमें भवनों में फायर सेफ्टी से जुड़े इंतजामों की बारीकी से जांच कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान देखा जा रहा है कि भवनों में आग लगने की स्थिति में बचाव के पर्याप्त साधन मौजूद हैं या नहीं। फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म, इमरजेंसी एग्जिट, सुरक्षित निकासी मार्ग और अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की जांच की जा रही है। इसके अलावा भवनों में सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। अभियान के तहत राजसमंद और नाथद्वारा में दर्जनों शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया गया है। वहीं देवगढ़, आमेट सहित अन्य कस्बों में अब तक 60 से अधिक भवनों की जांच पूरी हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंभीर लापरवाही सामने आई है। देवगढ़ शहर में नियमों के विपरीत संचालित पाए गए करीब 40 भवन मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं आमेट शहर में भी लगभग 10 ऐसे भवन मिले, जहां आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए। इन भवन मालिकों को भी नोटिस जारी कर निर्धारित समय में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक अग्निशमन अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के तहत जिले में लगातार सर्वे और निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। बहुमंजिला भवनों में आग से बचाव के लिए जरूरी उपकरण और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। जिन भवनों में कमियां मिल रही हैं, उन्हें नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। फायर एंड सेफ्टी विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि नोटिस के बावजूद भवन मालिक आवश्यक फायर सेफ्टी व्यवस्थाएं नहीं करते हैं तो आगामी दिनों में ऐसे भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित भवनों को सीज भी किया जाएगा। लखनऊ की घटना के बाद राजसमंद में फायर एंड सेफ्टी विभाग का यह अभियान लगातार जारी है। विभाग का कहना है कि लोगों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाइट – राकेश कुमार यादव, सहायक अग्निशमन अधिकारी, नगर पालिका देवगढ़

Badgaon, Udaipur | Jun 27, 2026

सालासर बालाजी की मंगला आरती के दिव्य दर्शन, 27 जून, शनिवार

सालासर बालाजी की मंगला आरती के दिव्य दर्शन, 27 जून, शनिवार

Badgaon, Udaipur | Jun 27, 2026